दिव्यांगों की रुकी हुई पेंशन को लेकर SDO को सौंपा गया ज्ञापन

July 22, 2026 8:58 PM

​खड़गपुर: पश्चिम मेदिनीपुर जिले के खड़गपुर सब-डिवीजन में दिव्यांग व्यक्तियों की पेंशन में हो रही देरी और पेंशन राशि बढ़ाने की मांग को लेकर मंगलवार, 21 जुलाई को सब-डिविजनल ऑफिसर (SDO) को एक लिखित ज्ञापन  भाजपा मध्य मंडल की ओर से सौंपा गया । यह मांग मुख्य रूप से ‘नवजीवन दिव्यांग समिति’ से जुड़े लगभग 3,300 दिव्यांग व्यक्तियों के अधिकारों और उनके सामने आ रही भारी आर्थिक कठिनाइयों को लेकर उठाई गई है।

​ज्ञापन में स्पष्ट किया गया है कि चुनाव के दौरान दिव्यांगों को यह आश्वासन दिया गया था कि उनकी मासिक पेंशन बढ़ाकर 3,000 रुपये कर दी जाएगी। हालांकि, चुनाव संपन्न होने के बाद पेंशन में मात्र 500 रुपये की वृद्धि की गई है, जिससे अब कुल पेंशन 1,500 रुपये प्रति माह हो गई है।

​चिंता का सबसे बड़ा विषय यह है कि चुनाव बीते तीन महीने से अधिक समय हो चुका है, इसके बावजूद लाभार्थियों को अब तक एक भी महीने की पेंशन नहीं मिली है। पेंशन में इस निरंतर देरी के कारण दिव्यांगों को अपनी रोज़मर्रा की ज़रूरतों, आजीविका और दवाइयों जैसी आवश्यक चीज़ों के लिए गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।

 

​एसडीओ कार्यालय में जमा किए गए इस ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन के सामने मुख्य रूप से तीन मांगे रखी गई हैं:

१. बिना किसी और देरी के सभी पात्र लाभार्थियों की रुकी हुई पेंशन तुरंत जारी की जाए।

२. संबंधित विभाग से पेंशन में हो रही देरी के कारणों की जांच करवाई जाए और भविष्य में नियमित भुगतान सुनिश्चित किया जाए।

३. दिव्यांगों की पेंशन वृद्धि की इस जायज मांग को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया जाए ताकि उन्हें पर्याप्त आर्थिक सहायता मिल सके।

​यह पत्र 21 जुलाई 2026 को एसडीओ (SDO) कार्यालय में आधिकारिक रूप से प्राप्त कर लिया गया है। अब दिव्यांग लाभार्थियों को उम्मीद है कि प्रशासन जल्द ही इस मामले में संवेदनशीलता दिखाते हुए उचित कदम उठाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment