नाबालिग छात्रा से दरिंदगी के विरोध में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, सड़क जाम कर फांसी की मांग

August 31, 2026 7:58 PM

झाड़ग्राम जिले के बेलपहाड़ी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग आदिवासी स्कूली छात्रा के साथ कथित दुष्कर्म और शारीरिक प्रताड़ना की घटना को लेकर स्थानीय लोगों और आदिवासी समुदाय में भारी आक्रोश फैल गया है। रविवार को गुस्साए लोगों ने आरोपी को सख्त से सख्त सजा और फांसी देने की मांग को लेकर शिलदा-बांकुड़ा राज्य राजमार्ग संख्या 9 पर एठेला मोड़ के पास रास्ता जाम कर दिया।

​जंगल में ले जाकर किया दुष्कर्म का प्रयास

स्थानीय सूत्रों और शिकायत के अनुसार, बीते हफ्ते रविवार को एक टोटो चालक नाबालिग छात्रा को अपने टोटो में बैठाकर जंगल की तरफ ले गया। आरोप है कि वहां उसने छात्रा के साथ गंभीर शारीरिक उत्पीड़न और दुष्कर्म किया। घटना की शिकायत दर्ज होते ही बेलपहाड़ी थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जो फिलहाल न्यायिक हिरासत (जेल) में है।

​सड़क पर टायर जलाकर किया प्रदर्शन

आरोपी की गिरफ्तारी के बावजूद स्थानीय ग्रामीण और आदिवासी समुदाय के लोग त्वरित न्याय और आरोपी को फांसी की सजा दिए जाने की मांग कर रहे हैं। रविवार सुबह करीब 10 बजे से एठेला मोड़ पर शुरू हुआ यह चक्का जाम समय बीतने के साथ और व्यापक होता गया। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर टायर जलाकर आगजनी की और जमकर नारेबाजी की। उनका कहना है कि इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाकर जल्द से जल्द ऐसी सजा दी जाए जो मिसाल बने।

​यातायात बाधित, भारी पुलिस बल तैनात

सड़क अवरोध के कारण राज्य राजमार्ग पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया, जिससे यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारी प्रदर्शनकारी ग्रामीणों से बातचीत कर जाम हटाने और स्थिति को सामान्य करने का प्रयास कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment