






बेलदा क्षेत्र से एक अनोखा और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ रात के अंधेरे में एक विवाहिता से मिलने पहुंचे युवक को स्थानीय ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद आक्रोशित और उत्साहित ग्रामीणों ने मौके पर ही दोनों की जबरन शादी करवा दी।


मिली जानकारी के अनुसार, युवक और महिला के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध चल रहे थे। रात के समय जब युवक महिला के घर पहुँचा, तो आसपास के लोगों को इसकी भनक लग गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को एक साथ पकड़ लिया और रातभर रोके रखा।

सुबह होते ही घटनास्थल पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मामले को लेकर काफी देर तक हंगामा और विवाद चलता रहा। अंततः ग्रामीणों ने आपसी सहमति से दोनों का विवाह कराने का फैसला सुनाया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, लोगों की मौजूदगी में महिला और युवक को आमने-सामने खड़ा कर वरमाला पहनाई गई और शंख व जयकारों के बीच जबरन शादी की रस्में पूरी कराई गईं। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी साझा कर दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय स्तर पर चर्चा का माहौल गर्म है।





