खड़गपुर में 2 से 4 अक्टूबर तक लगेगा ‘जनकल्याण शिविर’, आंध्रा हायर सेकेंडरी स्कूल में वार्ड 6 से लेकर वार्ड 19 तक के लोगों को मिलेगी परिसेवा

September 30, 2026 12:51 AM

​  2, 3 और 4 अक्टूबर को शहर में सरकारी प्रोजेक्ट कैंप शुरू हो रहे हैं। ये कैंप खड़गपुर नगर पालिका, इंदा बालिका विद्यालय, न्यू सेटलमेंट के आंध्रा स्कूल और तलबगीचा हाई स्कूल में लगेंगे। इन कैंपों में बुढ़ापा भत्ता, विधवा भत्ता और दूसरे फायदों समेत कई सरकारी योजनाएं लागू की जाएंगी। कल्याणी घोष ने कहा कि अन्नपूर्णा लाभार्थियों की लिस्ट हर वार्ड को भेज दी गई है। 

उन्होंने कहा कि ओल्ड एज पेंशन, विधवा भत्ता, आयुष्मान,  अन्नपूर्णा व अन्य योजनाओं की सेवा दी जाएगी। चेयरपर्सन खिलाड़ी ने कहा कि 5:30 हजार से अधिक लोगों को खड़कपुर नगर पालिका के अधीन अन्नपूर्णा योजना का लाभ मिल चुका है। 2000 से अधिक लोगों के फॉर्म रिजेक्ट किया जा चुके हैं जबकि 35 हजार फार्म अंडर प्रोसेस है। उन्होंने कहाकि इससे पहल खड़गपुर शहर में 48000 लोगों को लक्ष्मी भंडार मिलता था। उन्होंने उम्मीद जताया कि समस्याका समाधान जल्दी कर लिया जाएगा व लोगों को अन्नपूर्णा योजना का लाभ मिल सकेगा।

खड़गपुर नगरपालिका क्षेत्र के नागरिकों के लिए विभिन्न सरकारी सेवाओं और कल्याणकारी योजनाओं की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगरपालिका द्वारा विशेष ‘जनकल्याण शिविर’ का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर आगामी 2 अक्टूबर 2026 से 4 अक्टूबर 2026 तक प्रतिदिन सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक विभिन्न केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा।

​नगरपालिका द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, शहर के कुल 35 वार्डों के नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए चार प्रमुख केंद्र (वेन्यू) निर्धारित किए गए हैं:

​खड़गपुर इंदा बालिका विद्यालय: वार्ड संख्या 1, 2, 3, 4, 5, 20, 21, 22 और 23 के नागरिक इस केंद्र पर सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।

आंध्रा हायर सेकेंडरी स्कूल वार्ड संख्या 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12, 13, 14, 15, 16, 17, 18 और 19 के निवासियों के लिए यह केंद्र निर्धारित किया गया है।

​खड़गपुर नगरपालिका कार्यालय: वार्ड संख्या 24, 25, 26, 27, 28 और 29 के नागरिक सीधे नगरपालिका कार्यालय परिसर में स्थित शिविर में शामिल हो सकते हैं।

​तालबागीचा हाई स्कूल एच.एस.: वार्ड संख्या 30, 31, 32, 33, 34 और 35 के निवासियों के लिए यह शिविर स्थल तय किया गया है।

​।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment