






खड़गपुर शहर के वार्ड नंबर 28 छोटा टेंगरा इलाके में आज सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब तृणमूल कांग्रेस के एक पुराने और परित्यक्त कार्यालय परिसर से एक रेलकर्मी का शव फंदे से लटकता हुआ मिला। मृतक की पहचान बद्रीनाथ (43) के रूप में हुई है, जो रेलवे में कार्यरत थे।




स्थानीय लोगों के अनुसार, जिस इमारत में यह घटना हुई, वह पहले तृणमूल कांग्रेस का कार्यालय हुआ करती थी, लेकिन वर्तमान में उसका इस्तेमाल एक स्थानीय क्लब के रूप में किया जा रहा था। आज सुबह लोगों ने इमारत के बरामदे में लोहे के पाइप से बद्रीनाथ का शव लटकते देखा।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर खड़गपुर सब-डिविजनल अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
तलाशी के दौरान मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। बद्रीनाथ ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, पुलिस इसकी जांच में जुट गई है और सुसाइड नोट के आधार पर मामले की छानबीन कर रही है।
बद्रीनाथ तीन भाई व एक बहन है उसके दो बेटे व एक बेटी हेै। बड़ा भाई रेल कर्मी है जबकि छोटा है टोटो चालक है पता चला कि बद्रीनाथ में अपने सुसाइड नोट में अपनी मां को संबोधित करते हुए लिखा है कि उसके बीवी बच्चों का ख्याल रखा जाए। छोटे भाई ने बताया कि बद्रीनाथ का बंडामुंडा में ट्रांसफर हो गया था जिसके कारण वह कई महीनो से वहते ड्यूटी नहीं जा रहा था कल रात उसने ड्यूटी जाने की बातकही थी लेकिन सुबह में उसका शव बरामद किया गया। घटना से इलाके में शोक व्याप्त है।






