आईआईटी खड़गपुर में काव्य आवृत्ति प्रतियोगिता आयोजित

October 6, 2026 9:30 PM

आईआईटी (भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान), खड़गपुर में  हिंदी माह के कार्यक्रम के अधीन काव्य आवृत्ति प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता दो सत्रों में आयोजित की गई।

पहला सत्र महाविद्यालयों, विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के लिए था, जबकि दूसरा सत्र नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, खड़गपुर के सदस्य कार्यालयों के कर्मचारियों और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान के छात्र-छात्राओं के लिए था।
छात्र-छात्राओं के वर्ग के अनुसार अलग-अलग समूह में वर्गीकृत इस प्रतियोगिता में लगभग 80 प्रतिभागियों ने काव्य आवृत्ति की । इनमें से कुछ प्रतिभागियों ने स्वरचित कविता का पाठ किया। छात्र-छात्राओं में प्राइमरी के छात्र से लेकर शोधार्थी तक शामिल थे। प्रतिभागियों में कविता के प्रति एक सहज आकर्षण व लगाव दृष्टिगत हुआ । काव्य आवृत्ति करने वाले प्रतिभागी राम धारी सिंह दिनकर, हरिवंश राय बच्चन, महादेवी वर्मा और सोहनलाल द्विवेदी जी की कविताओं का पाठ किया। साथ ही कुछ नए कवियों की कविताएँ, जिन हैं इंटरनेट से संकलित की गई थीं, उनका पाठ किया गया।

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान के वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी डाक्टर राजीव रावत, मेदिनीपुर कालेज के हिंदी के प्रोफेसर डाक्टर प्रकाश जायसवाल, खड़गपुर रेल कारखाना के हिंदी विभाग के अनुभाग प्रभारी श्री वेद प्रकाश मिश्र, हावड़ा से आए कवि श्री आदित्य त्रिपाठी,धनबाद से आए कवि श्री आशुतोष सिंह और खड़गपुर के कवि जय राम गंभीर थे।

हिंदी माह के कार्यक्रमों में कुछ अन्य प्रतियोगिताएं भी आयोजित होनी हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान के हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष और कृषि अनुसंधान के प्रोफेसर डाॅक्टर अशोक मिश्र ने प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए उत्साह वर्द्धन किया।
कार्यक्रम का संचालन भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान के वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी डाक्टर राजीव रावत ने किया। धन्यवाद ज्ञापन संस्थान की वरिष्ठ अनुवाद अधिकारी सुश्री सुकन्या शर्मा ने किया।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment