साथी महिला प्रोफेसर पर जाति को लेकर टिप्पणी करने के आरोपी प्रोफेसर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

January 24, 2022 8:05 PM

खड़गपुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिले के सबंग के सजनीकांत महाविद्यालय की एक महिला प्रोफेसर पर जाति को लेकर टिप्पणी करने के आरोपी बांग्ला विभाग के प्रोफेसर डा.निर्मल बेरा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दरअसल मामला बीते अक्टूबर महीने का है जब निर्मल बेरा ने अपने ही बांग्ला विभाग की प्रोफेसर पापिया मांडी की जाति को लेकर उन पर टिप्पणी किया था उस समय उन्होंने कालेज प्रशासन से घटना की शिकायत की थी लेकिन कालेज प्रशासन ने उस पर कोई एक्शन नही लिया था। जिसके बाद पापिया ने प्रोफेसर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। वहीं उसके बाद आदिवासी संगठन भारत जाकत माझी परगना महल के सदस्यों ने भी डा.बेरा के खिलाफ स्कुल के बाहर प्रदर्शन किया था। जिसके बाद पुलिस ने घटना के जांच की जिम्मेदारी लेते अभियुक्त प्रोफेसर को जांच पुरी होने तक सस्पेंड कर दिया था। बाद में जांच पूरी होने के बाद कल अभियुक्त प्रोफेसर को गिरफ्तार कर लिया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment