गृहवधु की पिटाई कर उसके बाल काट दिए गए, पुलिस ने मामले में 5 महिलाओं को किया गिरफ्तार

January 17, 2022 7:11 PM

खड़गपुर। दिनदहाड़े एक गृहवधु के साथ मारपीट कर उसके बालों को भी काट लिया गया। पुलिस ने इस मामले में पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया है। घटना पश्चिम मेदिनीपुर जिले के घाटाल थाना के अजबनगर ग्राम पंचायत इलाके की है। ज्ञात हो की बीते दोनों उसी गांव के रहने वाले खोकन दोलुई(28) नामक एक युवक की जहर खाने की वजह से मौत हो गई थी। जिसके बाद उसके परिजनों का आरोप था कि खोकन का उसी महिला के साथ संपर्क था व उसके ही कारण उसकी मौत हुई है। इधर खोकन के मौत के बाद से महिला गांव में नही थी व फिर आज जब वह गांव लौटी तो खोकन के परिजन स्थानीय कुछ महिलाओं के साथ पहले उसके घर पर जाकर तोड़फोड़ की व उसके बाद उसे घसीटते हुए बाहर निकाला व सड़क पर उसकी पिटाई कर उसके बाल काट दिए। पीड़ित महिला के परिजनों द्वारा घटना की शिकायत करने पर पुलिस वहां पहुंची व इस मामले में पांच महिलाओं को गिरफ्तार कर थाने ले गई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment