कंसावती नदी किनारे से महिला का गला कटा हुआ शव मिलने से इलाके में हड़कंप

March 9, 2022 7:18 PM

खड़गपुर। बुधवार सुबह-सुबह नदी के किनारे से एक गला कटा महिला का शव बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना पश्चिम मेदिनीपुर जिले के दासपुर थाना इलाके के कलोड़ा गांव की है। पता चला है कि आज सुबह सबसे पहले उसी गांव का रहने वाला एक शख्स जोकि नदी किनारे बने रास्ते से साइकिल चलाते हुए काम पर जा रहा था। उसी ने शव को देख आसपास के लोगों को खबर दी। जिसके बाद देखते ही देखते इलाके में भीड़ जुट गई। खबर मिलने पर पुलिस भी इलाके में पहुंची व शव को नदी किनारे से बाहर निकालकर अंत्यपरीक्षण के लिए घाटाल महकमा अस्पताल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक यह मामला हत्या का लग रहा है। किसी ने महिला की गला काटकर हत्या करने के बाद शव को भारी पत्थर से बांधकर नदी में डूबा दिया। लेकिन पत्थर से बंधा हुआ रस्सी टूट जाने की वजह से शव उफनता हुआ नदी किनारे आ गया। पुलिस के मुताबिक महिला की उम्र लगभग 35-40 वर्ष होगी। शव के हाथों में शांखा पोला होने की वजह से वह महिला विवाहित मालुम पड़ रही है। पुलिस ने शव की शिनाख्ती के लिए आसपास के थानों में पुछताछ की है। वहीं सिविक वालेंटियर्स को भी इसी काम में लगाया गया है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही शव की शिनाख्त कर ली जाएगी व उसके बाद कातिल का भी पता लगाया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment