खड़गपुर शहर में अंबेदकर जयंती द बुद्धिस्ट सोसायटी व संघमित्रा बुद्ध विहार की ओर से मनाया गया

April 16, 2022 2:49 PM

खड़गपुर। द बुद्धिस्ट सोसायटी आफ इंडिया की ओर से आज खड़गपुर थाना के समक्ष अंबेदकर पार्क में अंबेदकर का 131वां  जयंती मनाया गया। इस अवसर पर अंबेदकर की मूर्ति में माल्यार्पण किया गया व वक्ताओं ने अंबेदकर की जीवनी पर प्रकाश डाला इस अवसर पर मुख्य अतिथि रेल अधिकारी डेपुटी सीईई टीएम खुदीराम हांसदा ने सामाजिक एकता पर जोर देते हुए अंबेदकर के बताए रास्ते पर चलने को कहा। इस अवसर पर सोसायटी के अध्यक्ष शंकर लाल नंदेश्वर ए पूजा,  सुरेश षांगड़े, दिलीप नागदेवे,  मनोहर नागदेवे, दीनेश कुमार, हंसराज, शंभु प्रसाद व अन्य उफस्थित थे हरेंद्र कुमार प्रजापति ने कार्यक्रम का संचालन किया। बाजा लाईन स्थित तक्षशिला बौद्ध विहार में भी अंबेदकर को माल्यापर्ण किया व बुद्ध की पूजा की गई। जयंती के अवसर पर खालसा क्लब के समीप स्थित संघमित्रा बुद्ध विहार में भी अंबेदकर जयंती के अवसर पर पंशलील व धम्म चक्र के साथ ध्वाजारोहण किया गया।  इस अवसर पर सचिव अंजना साखरे, अध्यक्ष बिष्णुरुप खोबरागढ़े, चंद्रकांत भालेकर, ईश्वर साखरे, विजय खांडेकर, शशिकांत रामटेके व अन्य उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment