खड़गपुर में अमित शाह का रोड शो, उमड़ा जनसैलाब, कहा लोगों को टीएमसी के गुंडो से डर नहीं है बल्कि टीएमसी को आम लोगों से डर लग रहा

April 10, 2026 9:12 AM

खड़गपुर में अमित शाह के रोड शो में जनसैलाब उमड़ा।
रोड शो अतुलमुनि हायर सेकेंडरी स्कूल से लेकर खरीद के घड़ी चौक तक हुई। रोड शो में दिलीप घोष सहित अन्य प्रत्याशी शामिल हुए। इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि अब लोगों को टीएमसी के गुंडो से डर नहीं है बल्कि टीएमसी को आम लोगों से डर लग रहा है।

 

उन्होंने कहा कि बंगाल में जन्मे पढ़े-लिखे लोगों में से ही मुख्यमंत्री बनेंगे। टीएमसी द्वारा मांस मछली पर प्रतिबंध लगाने के सवाल पर उन्होंने इस हास्यास्पद कहा। अमित ने हुमायूं के कथित वीडियो पर कहां की भाजपा विपक्ष में बैठना पसंद करेगी लेकिन बाबरी मस्जिद बनाने वालों से कोई समझौता नहीं करेगी यह टीएमसी की चाल है।

रोड शो से पहले अमित ने डेबरा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील की।

 

 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment