बाईक की चपेट में आने से साईकिल सवार वृद्ध की मौत, सांजवाल का रहने वाला बाईक चालक घायल

October 10, 2022 9:42 PM

खड़गपुर, बाईक की चपेट में आने से साईकिल सवार वृद्ध की मौत हो गई जबकि बाईक चालक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार खड़गपुर शहर के साजंवाल के रहने वाले युवक की बाईक की चपेट में आने से खड़गपुर ग्रामीण थाना के राजकिशोरी के रहने वाले 81 वर्षीय शंभु जाना की मौत हो गई। शंभु के परिजनों का कहना है कि रविवार की शाम को शंभु चाय दुकान से चाय पी घर वापस आ रहे थे तभी बेनापुर से खड़गपुर की ओर आ रहे मटरवाईक की चपेट में आने से साईकिल बुरी तरह क्षति ग्रस्त हो गया चालक शंभु जाना को खड़गपुर महकमा अश्पतालल लाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। जबकि बाईक चालक को मेदिनीपुर मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। बाईकल चालक के सिर पर चोट लगी थी सोमवार को बाईक चालक को रिहा कर दिया गया। वार्ड 24 के टीएमसी पार्षद तपन प्रधान ने बताया कि युवक अपने दोस्त के घर मिलने गया था तभी उक्त घटना घटी। उन्होने बताया कि बाईक का थर्ड पार्टी बीमा कराया गया था। इधर घटना के बाद चांगवाल पंचायत के पास बाईक है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment