डीपीआरएमएस की खड़गुपर कारखाना की कैरेज शाखा का द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न, अध्यक्ष बने संतोष कुमार सिंह, शेखर सचिव

December 20, 2022 7:30 PM

 

खड़गपुरः- भारतीय मजदूर संघ व भारतीय रेलवे मजदूर संघ से संबंद्ध दक्षिण पूर्व रेलवे मजदूर संघ (डीपीआरएमएस) की खड़गपुर कारखाना की कैरेज शाखा (द्वितीय शाखा) का द्विवार्षिक अधिवेशन सम्पन्न हुआ। महामंत्री बलवंत सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर महामंत्री बलवंत सिंह, जोनल उपाध्यक्ष मनीष चंद्र झा, कारखाना सचिव पी. के. कुंडु, जोनल संगठन मंत्री पी. के. पात्रो उपस्थित थे। इसके अलावा अन्य पदाधिकारी यथा ललित प्रसाद, प्रकाश रंजन, के. कृष्णामूर्ति, शंकर दे, रजनीकांत, रुपेश कुमार झा, शशिकांत तथा अन्य उपस्थित थे।
पुरानी सदस्य समिति को भंग कर नयी सदस्य समिति का गठन किया। नये निर्वाचित सदस्यों के नाम इस प्रकार हैं, यथा शाखा अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, कार्यकारी अध्य़क्ष जलज कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष सुनील शंकर, उपाध्यक्ष पी. वेणु, उपाध्यक्ष एस. हेम्ब्रम, शाखा सचिव शेखर कुमार, सहायक सचिव ए. दीपक कुमार, सहायक सचिव शानू कुमार, संगठन सचिव जी. राजू, रजत केसरी, कोषाध्यक्ष ए. श्यामंत एवं बीसीएम के रुप में कृष्णा शर्मा, बाघमार, अभिजीत दे आदि का चयन हुआ।
जोनल उपाध्यक्ष मनीष चंद्र झा ने संगठन की महत्ता के बारे में बताया। उन्होनें कहा कि- मंजिलें उन्हीं को मिलती हैं, जिनके सपनों में जान होती हैं, पंख होने से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती हैं। इन पंक्तियों द्वारा नयी टीम में जोश भरने का प्रयास किया। संगठन मंत्री पी. के. पात्रो ने भारतीय मजदूर संघ के इतिहास की जानकारी दी तथा नयी टीम को बधाई दी। कारखाना सचिव पी. के. कुंडु ने नई टीम को शुभकामनाएं दी। महामंत्री बलवंत सिंह ने टीम वर्क के रुप में कार्य करने की सलाह दी तथा नयी टीम को हार्दिक बधाई दी।

मनीषा झा

 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment