सिल्वर जुबिली हाईस्कुल के ग्यारहवीं कक्षा के छात्र समीर की सड़क दुर्घटना में मौत, घायल दोस्त का एम्स में चल रहा इलाज

December 15, 2022 4:35 PM

खड़गपुर, कंप्यूटर क्लास करने जा रहे बाईक सवार किशोर की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई पता चला है कि सिल्वर जुबिली हाई स्कुल के ग्यारहवीं कक्षा के छात्र समीर विश्वास(17) मोटरसाईकिल से बरबेटिया स्थित कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर क्लास करने जा रहा था। सहपाठी कौशल्या के रहने वाले अयन दे की मोटरसाईकिल ले समीर खुद चला रहा था पानछात्र व रायकिशरा के समीप सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर में जाकर मोटरसाईकिल टकरा गया जिससे समीर की घटनास्थल में ही मौत हो गई जबकि अयन को भी चोट लगी है अयन का भुवनेश्वर एम्स में इलाज चल रहा है। पता चला है कि इंदा ब्वायज हाई स्कूल के छात्र अयन के पिता जिसका कौशल्या में लाटरी टिकट बेचने का दुकान है उसी का बाईक समीर चला रहा था हेलमेट भी नहीं पहना था जिससे दर्दनाक हादसा हुआ। जानकारी के मुताबिक गोपालनगर के रहने वाले समीर अपने मां के साथ रहता था मां लोगों के घरों में काम कर खुद का व एकमात्र बेटे का पालन पोषण करती थी मां डलिया विश्वास सदमे में है। समीर के बाईक के प्रति शौक उसके लिए इतना महंगा पड़ेगा सपने में भी नहीं सोचा होगा। घटना से इलाके में शोक व्याप्त है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment