काली पूजा के भोग बनाने के दौरान गैस में लगी आग चार जख्मी, काली पूजा में मोटरबाईक ले कर निकले नाबालिग की मौत, सड़क दुर्घटना में बाप-बेटे की मौत

October 25, 2022 8:36 PM

कालीपूजा के भोग बनाने के समय गैस सिलेंडर में आग लगने से चार लोग बुरी तरह जखर्मी हो गए जिसे मेदिनीपुर मेडिकल कालेज अस्पताल में दाखिल कराया गया है। घटना चंद्रकोणा दो नंबर ब्लाक के खुड़सी गांव में घटी। पता चला है असित जाना कालीपूजा की रात भोग बनवा रहे थे तभी उक्त घठना घटी घठना में अशित के अलावा काशीनाथ मंडल व मिठू बेरा की हालत नाजुक है।

काली पूजा में मोटरबाईक ले कर निकले नाबालिग की मौत
दांतन थाना के सालिकोटा गांव रहने वाले राजीव हांसदा नामक 17 वर्षीय नाबालिग ने काली पूजा के अवसर पर मोटराबाइक लेकर कहीं जा रहा था तभी बाईक के दुर्घटनाग्रस्त होने पर पहले उसे बेलदा अस्पताल ले जाया गया जहां से चांदमारी भेज दियागया जहां उसकी मौत हो गई। घटना से इलाके में शोक की लहर व्याप्त है।

सड़क दुर्घटना में बाप-बेटे की मौत

मंगलवार की शाम केशपुर थाना के केशपुर से पानीआटी जा रहे मोटरबाइक ट्रक की चपेट में आ गया जिससे मोटरसाइकिल सवार बाप बेटे की मौत हो गई ।जानकारी के अनुसार 36 वर्षीय कुचीर अली अपने 2 बेटे अमारुल अली व असदुल के साथ अपने घर पानीआटी जा रहा था तभी ट्रक की चपेट में आ गया जिससे घटनास्थल में ही कुचीर अली व अमारुल की मौत हो गई जबकि असदुल अस्पताल में भर्ती है घटना से इलाके में शोक व्याप्त है पुलिस मामले की जांच कर रही है

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment