प्रदीप सरकार की मां के क्रियाक्रम में पहुंचे दिलीप घोष

January 4, 2022 6:39 PM

खड़गपुर। खड़गपुर शहर में आज फिर एक बार राजनीतिक सौहार्द्रता देखने को मिला। जब मेदिनीपुर के सांसद तथा भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप घोष आज खड़गपुर के पौरप्रशासक व तृणमूल नेता प्रदीप सरकार की मां के श्राद्धकर्म  में शामिल होने उनके घर पहुंचे। ज्ञात हो कि बीते दिनों प्रदीप सरकार की मां का देहांत हो गया था। जिसके बाद आज प्रदीप सरकार के घर पर उनकी मां का श्राद्धकर्म चल रहा था तभी दिलीप घोष उनके घर पहुंचे व उनसे व परिवार से मुलाकात की। इस दौरान दिलीप ने कहा कि मां को खोना सबसे कठिन होता है। आज वह खड़गपुर में थे इसलिए ऐसे कठिन समय में उन्होंने उनसे मुलाकात की। इस पर प्रदीप सरकार ने कहा कि खड़गपुर ने हमेशा से राजनीतिक सौहार्द्रता का भाव देखा है। ज्ञान सिंह सोहनपाल के मौत के समय भी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनके लिए गन सैल्यूट की व्यवस्था की थी। आज भले ही हमारी राजनीतिक विचारधारा अलग है लेकिन आज मेरी मां के  श्राद्धकर्म में आकर उन्होंने सौजन्य राजनीति को बढ़ाया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment