नगरपालिका चुनाव में भाजपा की सरकार बनने पर महकमा अस्पताल की रुपरेखा बदलेगी : हिरण, गरीबों को बांटे कंबल

December 1, 2021 5:21 PM

खड़गपुर। भाजपा लोगों की भलाई के लिए राजनीति करती है जबकि विरोधी दल खुद की भलाई के लिए राजनीति करते है यह कहना है खड़गपुर के वर्तमान विधायक हिरणमय चटर्जी का। ज्ञात हो कि सोमवार के दिन खड़गपुर महकमा अस्पताल परिसर में अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सफाई अभियान चलाते हुए उन्होंने उक्त बातें कही। हिरण ने कहा कि खड़गपुर नगरपालिका के पास विकास के लिए ऊपर से जो पैसा आता है वह पैसा यहां के नगरपालिका बोर्ड के चेयरमैन समेत सभी पार्षद शहर की भलाई के लिए कम अपनी भलाई के लिए ज्यादा खर्च करते है। जिस वजह से यहां महकमा अस्पताल की स्थिति काफी दयनीय है। अस्पताल परिसर के अंदर व बाहर सभी ओर गंदगी फैली हुई है। उन्होंने कहा कि आने वाले नगरपालिका चुनाव में अगर भाजपा का बोर्ड बनता है तो अस्पताल की रुपरेखा बदलेगी। हिरन शहर के वार्ड नंबर 21, 27, 12 व कई इलाकों में आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए इस अवसर पर हिरण ने कहा कि यह गरीबों के हक की चीज है व लोगों को सहयोग करना उनका दायित्व है. हिरण ने इस अवसर पर रेल प्रशासन की आलोचना करते हुए कहा कि रेल अधिकारियों की भ्रष्ट नीति के कारण विकास कार्य में बाधा आ रही है हिरण ने उक्त बातें लोगों के सड़क निर्माण की मांग करने के जवाब में कहा।

21 নং ওয়ার্ড এর এক দলীয় বিজেপি কার্যালয়ে বেশ কিছু দুস্থদের বস্ত্র দান করা হলো।
উপস্থিত ছিলেন খড়্গপুর বিধানসভার শহর বিধায়ক হীরন্ময় চট্টোপাধ্যায় শৈলেশ শুক্লা প্রমুখ।
: কার্যালয়ের ও ট্রেড উনিয়ন এর নেতা তুলসী রাও জানান, এই দিন 80 জান দুস্থ মহিলা পুরুষ ছোটদের হাতে বস্ত্র তুলে দেয়ার ব্যবস্থা করা হয়।
: শাড়ি, ধুতি, লুঙ্গি, ছোটদের জামা প্যান্ট ও কম্বল বিতরণ করা হয়।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment