76 लोगों ने किया रक्तदान, किशोर वाहिनी क्लब की ओर से रक्तदान आयोजित

January 21, 2021 5:08 PM

खड़गपुर। किशोर बाहिनी क्लब, शारदापल्ली, वार्ड नंबर 9,  की ओर से बीते दिनों रक्तदान उत्सव का आयोजन किया गया।क्लब के सह-संपादक, स्वर्गीय अजय सिंहदेव की स्मृति में  आयोजित रक्तदान समारोह में कुल 76 लोगों ने झाड़ग्राम ब्लड बैंक के सहयोग से रक्तदान किया, जिनमें से 16 महिला रक्तदाता थीं और 21 नए रक्तदाता थे।

  इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष प्रभात कुमार सिंह (नीलू), संपादक राजा मल्लिक, वरिष्ठ सदस्य श्रीकांत बैतालिक, महिला बहिनी के मुनमुन मल्लिक, असीम बिशुई, पार्षद शर्मिष्ठा सिंह असीम नाथ, संभागीय कमांडर, सेंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड अभिषेक दास डॉक्टर सैकत शीट , क्लब के संस्थापक सदस्य कॉमरेड अनिल दास,

डीपीआरएमएस लीडर प्रहलाद सिंह सोमनाथ बिसाई, सचिव, दिशा फाउंडेशन, प्रोफेसर तपन कुमार पाल, खड़गपुर स्वैच्छिक रक्तदाता संघ के सदस्य व  अन्य उपस्थित ०थे। झारग्राम ब्लड बैंक के काउंसलर कौशिक मंडल ने क्लब के सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment