छठ पूजा को लेकर दक्षिण पूर्व रेलवे ने चलाईं दो विशेष ट्रेनें, तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन भी बढ़ाया

November 10, 2026 9:22 PM

**छठ पूजा को लेकर दक्षिण पूर्व रेलवे ने चलाईं दो विशेष ट्रेनें, तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन भी बढ़ाया**

**खड़गपुर।** छठ पूजा के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे की ओर से विशेष ट्रेनों के परिचालन की व्यवस्था की गई है। रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार, दो जोड़ी विशेष ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। इसके अलावा यात्रियों की मांग को देखते हुए तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की अवधि भी बढ़ा दी गई है।

रेलवे द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, ट्रेन संख्या **06195/06196 पोदानूर-रक्सौल-पोदानूर स्पेशल** चलाई जाएगी। ट्रेन संख्या 06195 पोदानूर से 10 नवंबर 2026 को रात 8:20 बजे रवाना होगी, जबकि वापसी में ट्रेन संख्या 06196 रक्सौल से 14 नवंबर को दोपहर 2:30 बजे प्रस्थान करेगी। दक्षिण पूर्व रेलवे के क्षेत्राधिकार में इस ट्रेन का ठहराव झारसुगुड़ा, राउरकेला, हटिया, रांची, मूरी और बोकारो स्टील सिटी में होगा।

इसी तरह, ट्रेन संख्या **06039/06040 एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-बरौनी-एमजीआर चेन्नई सेंट्रल स्पेशल** का भी परिचालन किया जाएगा। ट्रेन संख्या 06039 चेन्नई सेंट्रल से 10 नवंबर को रात 11:50 बजे रवाना होगी, जबकि ट्रेन संख्या 06040 बरौनी से 13 नवंबर को रात 9 बजे प्रस्थान करेगी। इस ट्रेन का दक्षिण पूर्व रेलवे के अंतर्गत बालेश्वर, खड़गपुर और आंदुल स्टेशनों पर ठहराव होगा।

वहीं, यात्रियों की मांग को देखते हुए तीन जोड़ी विशेष ट्रेनों के परिचालन की अवधि भी बढ़ाई गई है। इनमें ट्रेन संख्या 08105/08106 राउरकेला-झंझारपुर स्पेशल का परिचालन 19 से 27 नवंबर तक, ट्रेन संख्या 08109/08110 शालीमार-दरभंगा स्पेशल का परिचालन 17 से 25 नवंबर तक तथा ट्रेन संख्या 08625/08626 रांची-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल का परिचालन 20 से 28 नवंबर तक निर्धारित दिनों के अनुसार जारी रहेगा।

रेलवे की इस व्यवस्था से छठ पूजा के दौरान बिहार और झारखंड की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलने की उम्मीद है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment