ट्राफिक पुलिस को चांटा मारने के आऱोपी को मेदिनीपुर कोतवाली पुलिस ने लिया हिरासत में बाईक के कागजात जांच के दौरान मेदिनीपुर में हुआ हादसा

May 1, 2022 3:37 PM

खड़गपुर। ट्राफिक पुलिस को चांटा मारने के आऱोपी सीआईएसएफ जवान को मेदिनीपुर कोतवाली पुलिस हिरासत में ले पूछताछ कर रही है। जानकारी के मुताबिक मिदनापुर के गोपालीचक के रहने वाले सीआईएसएफ जवान मोटरसाईकिल से अपने घर से कुईकाटा की ओर आ रहा था तभी रास्ते में ट्राफिक पुलिस के जवान ने आरोपी जवान की बाईक रोक

कागजात जांच करना चाहा व आरोप है कि इसी क्रम में बाईक की चाबी निकाल ली जिससे आऱोपी जवान उत्तेजित हो ट्राफिक पुलिस जवान को चांटा जड़ दिया। जिसके बाद मेदिनीपुर कोतवाली थाना पुलिस आऱोपी जवान को हिरासत में ले पूछताछ कर रही है। ट्राफिक पुलिस का आरोप है कि युवक ने बेवजह हमला बोला। घटना से इलाके में हलचल मच गई व लोगों ने घटना की वीडियो लेकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment