गुड बाय मम्मी पापा कह दुनिया को अलविदा कह दी नौंवी कक्षा की छात्रा कोमल ने, हिजली के रेल क्वार्टर में फंदे में झुलती मिली लाश, कम उम्र के प्रेम की भेंट चढ़ी एक और जिंदगी

October 31, 2022 6:56 PM

खड़गपुर, गुड बाय मम्मी पापा कह दुनिया को अलविदा कह दी नौंवी कक्षा की छात्रा कोमल ने। कोमल परिवार के सम्मान व प्रेम के कश्मकश में किसी को भी आघात नहीं करना चाहती थी इसलिए खुद की जिंदगी को अलविदा कह दी। छठ पूजा के दिन सोमवार की दोपहर नहाने के लिए बाथरुम में गई व वहां ही चुनरी का फंदा बना जीवन समाप्त कर ली। कोमल को फंदे से उतार चांदमारी लाया गया जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। कोमल की शव का मंगलवार को अत्यपरीक्षण कराया जाएगा। सूत्रों के अनुसार केंद्रीय विद्यालय संख्या-2 कलाईकुंडा की छात्रा 15 वर्षीय कोमल नायक को किसी लड़के से इश्क हो गया था। जिसकी घरवालों को पता चलने पर माता पिता व भाई ने घर की मान मर्यादा का हवाला दे डांट डंपट किया था। जिससे कोमल बुरी तरह टूट गई थी व शाक्ड थी। जिसके बाद स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उसे चाचा के घर हिजली में भेज दिया था चाचा रेलकर्मी है। कालीपूजा के बाद से वहीं रह रही थी लेकिन चाचा के परिवार को भी मामले की नजाकत मालूम थी इसलिए कोमल पर नजर था आज दोपहर नहाने के लिए गई थी व दस पंद्रह मिनट पर कोई हरकत नजर नहीं आया तो बाथरुम में देखने पर कोमल फंदे में झुलती नजर आई उसे चांदमारी ले जाया गया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। पता चला है कि कोमल के पिता वार्ड नंबर 21 के पोर्टर खोली इलाके में रहते हैं व प्राइवेट काम करता है। कोमल की मां पेंशनर है। घटना के बाद मां का रो रो कर बुरा हाल है पुरा परिवार सदमे में है। खड़गपुर हिजली टीओपी प्रभारी समर लायेक ने बताया कि कोमल की लाश को बरामद कर रहस्यमय मौत का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है बाथरुम से पुलिस को सुसाइड नोट मिली है जिसमें किसी को भी अपनी मौत का जिम्मेदार नहीं ठहराया है। प्रेमजनित मामले में डांट से घटना हुई प्रतीत हो रही है। माता पिता को अच्छे से रहने की नसीहत दे गुड बाय कही है। घटना की खबर सुन 21 नंबर वार्ड पार्षद डी वासंती चांदमारी पहुंचा व परिजन को ढांढ़स बंधाया वासंती ने बताया कि घटना से वह स्तब्ध है चाची गर्भवती है इसलिए फिलहाल उसकी देखभाल के लिए वहीं रुकी थी ऐसा कर गुजरेगी यह कल्पना से परे है वह शोकग्रस्त परिजन के साथ है। घटना से इलाके के लोग शोकग्रस्त व सदमे में है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment