खड़गपुर नगरपालिका के वार्ड न. 16 में भाजपा कर्मी को  श्रद्धांजली, वार्ड के ही दो और लोगों ने ली अंतिम सांस

May 30, 2021 12:04 PM

मनोज कुमार साह, खड़गपुर शहर के वार्ड न. 16 के बूथ प्रमुख के तौर पर कार्यरत स्वर्गीय अशोक शर्मा को आज भाजपा  कार्यकर्ताओं ने शोक सभा कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। स्थानीय बापी चौक पर इस शोक सभा में उनके परिवार के तरफ से उनके बेटे भी शामिल हुए। वार्ड 16 के शक्ति केन्द्र प्रमुख नितिन जैन ने बताया कि 2 मई को कोरोना के कारण उनका निधन हो गया था, पर महामारी को देखते हुए हमने यह शोक सभा आज किया। अशोक शर्मा कि याद में कल से पूरे वार्ड में सेनेटाइजेशन का काम फिर से शुरु किया जाएगा।
वहीं बीती रात इसी वार्ड के रहने वाले कांग्रेस के पूर्व कार्यकर्ता व कामरेड श्री शम्भु शर्मा (मास्टर जी)  भी लम्बी बीमारी के बाद बीती रात अंतिम सांस ली पता चला है कि 68 वर्षीय रिटार्यड शिक्षक भी कोविड आक्रांत हो गए थे। पूरे घटनाक्रम के कारण वार्ड के लोगों में शोक का माहौल व्याप्त है। वार्ड पूर्व पार्षद लक्ष्मी मुुुर्मु का कहना है कि मामलों पर नजर बनाए हुए हैं व वार्ड में सैनिटाइजेशन का कार्य लगातार जारी है

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment