






खड़गपुर चैंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से श्री दिलीप घोष जी, विधायक खड़गपुर सदर, के सम्मान में गुजराती मित्र मंडल ऑडिटोरियम हॉल में स्वागत एवं व्यापारी बैठक का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम में चैंबर के Working President अनिल केडिया, Vice President शैलेश जैन, Vice President मनोहर गुप्ता, शैलेश शुक्ला, General Secretary बजरंग वर्मा, Assistant Secretary जावेद अहमद खान, Assistant Secretary C. संध्या, Treasurer विजय कुमार अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी, व्यापारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

बैठक में चैंबर की ओर से श्री दिलीप घोष जी के सामने 8 प्रमुख समस्याएं और मांगें रखी गईं:
1. Railway Licence Fee की बढ़ी हुई राशि की दोबारा जांच और सही गणना की जाए।
2. 30.10.2025 के Railway Board Circular को सही भावना से लागू किया जाए।
3. Licence Fee के लिए ली गई Market Value, Mouza और जमीन के क्षेत्रफल की जांच की जाए।
4. व्यापारियों द्वारा पहले जमा की गई Licence Fee का सही Adjustment किया जाए।
5. पुराने और वास्तविक दुकानदारों के लिए Licence Renewal की स्पष्ट और सुरक्षित व्यवस्था हो।
6. Railway Market में बिजली, सड़क, रोड लाइट, पार्किंग, सफाई और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
7. Licence Fee जमा करने के लिए Online व्यवस्था और उचित GST Invoice/Receipt दी जाए।
8. Amrit Bharat Station की तरह Railway Markets का भी विकास किया जाए।
चैंबर ने श्री दिलीप घोष जी से अनुरोध किया कि वे इन समस्याओं को संबंधित Railway अधिकारियों के सामने उठाकर व्यापारियों के लिए न्यायपूर्ण और स्थायी समाधान कराने में सहयोग करें।
महासचिव बजरंग वर्मा ने कार्यक्रम की सफलता के लिए चैंबर ने सभी पदाधिकारियों, व्यापारियों एवं उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया।०







