पूजा के अवसर पर पुलिस ने किया वस्त्रदान, रावण दहन की तैयारियां जोरो पर

October 14, 2021 6:45 PM

✍रघुनाथ प्रसाद साहू 9434243363

खड़गपुर,  दुर्गापूजा के अवसर पर खड़गपुर शहर थाना पुलिस की ओर से 300 गरीबों को वस्त्रदान किया गया। टाउन थाना में आयोजित कार्यक्रम में खड़गपुर के एएसपी राणा मुखर्जी, खड़गपुर शहर थाना प्रभारी विश्वरंजन बनर्जी व अन्य उपस्थित थे।

ज्ञात हो कि खड़गपुर शहर थाना इलाके में पूजा के दौरान लगभग 500 पुलिस कर्मी तैनात थे। शहर के कुल 148 पूजा कमेटियों को सरकार की ओर से 50 हजार रु का चेक दिया गया जबकि कई कमेटियों को फिलहाल मान्यता नहीं मिल पाई है।इधर दोपहर 2 बजे से दूसरे दिन भोर तीन बजे तक तीन व चार चक्के वाहन को प्रतिबंध लगा देने का मिश्रित प्रतिक्रिया देखने को मिली। कई लोगों का मानना है कि इससे वरिष्ठों को पूजा घूमने में कठिनाई आई जबकि ट्राफिक कम होने से कई लोग संतुष्ट दिखे। कई लोग इसे शाम चार बजे से रात 12 तक का प्रतिबंध चाह रहे थे। इधर नवमी को भोर में बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया है शाम में बादल साफ देख दर्शनार्थियों ने भी राहत की सांस ली है जबकि दशहरा उत्सव कमेटि के लोग मौसम के बदलते मिजाज को लेकर पसोपेश में दिखे।रावण के पुतले को अंतिम फिनिशिंग दिया जा रहा है। खड़गपुर के एसडीओ अजमल हुसैन ने रावण दहन की तैयारियों का जायजा लिया।इधर नवमी की सुबह इंदा इलाके में संपेरों  की ओर से सांपों का खेल दिखाने पर वन्य जीव प्रेमियों ने चिंता जाहिर की है ज्ञात हो कि सरकार ने वन्यजीवों के खेल पर प्रतिबंध लगा दिया है जो कि कानूनन अपराध है।

পুজোর আনন্দে মাতোয়ারা ৮ থেকে ৮০ সকলেই।আর এর মাঝে দেখা গেলো অবাক করা দৃশ্য।

পশ্চিম মেদিনীপুর জেলার খড়গপুর শহরের ইন্দা এলাকায় দেখা গেলো সাপুরিয়ার সাপ নিয়ে খেলানোর ঘটনা।অবশ্য এই ভাবে প্রকাশ্যে সাপ নিয়ে খেলা দেখানো দণ্ডনীয় অপরাধ।আর এই সাপ খেলা দেখতে এগিয়ে আসেন অনেকেই।ঘটতে পারে যে কোনো মুহূর্তে বড়সড় দুর্ঘটনা।পুজোর মুহূর্ত শহর জুড়ে ডিউটিতে রয়েছে পুলিশ।তাহলে কি ভাবে প্রশাসনের নিয়ম কে ব্যুরো আঙুল দেখিয়ে কি ভাবে চলছে এই সব কার্যকলাপ তা নিয়েই উঠছে প্রশ্ন।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment