आईआईटी कैंपस में लगी आग, कोई हताहत नहीं, सामान जलकर राख 

July 2, 2023 8:18 PM

 

खड़गपुर, आईआईटी खड़गपुर के लाल बहादुर शास्त्री छात्रावास में रविवार को तड़के लगभग दो के बाद आग लग गई जिससे हड़कंप मच गया। घटना से किसी के हताहत की कोई खबर नहीं है सामानों के नुकसान का आकलन जारी है।

जानकारी के मुताबिक जिस वक्त आग लगा ज्यादातर विद्यार्थी सो रहे थे. तुरंत तीन दमकल की वाहन को आग को काबू पाने के लिए लगाया गया व छात्रावास के कमरों में जाकर आवाज दी गई ताकि कोई छूट ना जाए। जानकारी के मुताबिक कामन रुम को स्ट्रांग रुम बना उसमें उन विद्यार्थियों का लगेज रखा गया था जो कि समर वैकेशन में बाहर गए हुए थे।

आगजनी में कोई हताहत तो नहीं हुआ लेकिन सामानों के नुकसान होने की खबर है इधरआग शार्ट सर्किट के कारण लगा या कुछ और यह पता नहीं चल पाया है। ज्ञात हो कि आईआईटी परिसर में इससे पहले भी आगजनी की घटनाएं हो चुकी है। छुट्टी चलने के कारण ज्यादातर विद्यार्थी छुट्टी पर थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment