सड़क हादसे में सिविक वालेंटियर समेत दो की मौत, दामाद के घर से ससुर का झुलता हुआ शव बरामद

November 25, 2021 10:19 AM

खड़गपुर। झाड़ग्राम जिले के बिनपुर थाना इलाके के मोहनपुर में एक ट्रक व मोटरसाइकिल की टक्कर में एक सिविक वालेंटियर समेत दो बाईक सवार युवकों की मौत हो गई। मृतक के नाम पेलू लोहार(22) व सौरभ साहू(33) है। जानकारी के मुताबिक पेलू बिनपुर के जमीराशुली गांव का रहने वाला था और वह सिविक वालेंटियर के पद पर कार्यरत था। कल दिन में वह सौरभ जोकि बेलपहाड़ी इलाके का रहने वाला था उसके साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर कहीं जा रहा था। तभी सामने से तेज गति से आती हुई एक ट्रक अनियंत्रित होकर सीधे मोटरसाइकिल को टक्कर मार दिया। दुर्घटना के बाद ट्रक भी पलटी होकर सड़क किनारे जा गिरा। इधर बाईक सवार दोनों युवक बुरी तरह जख्मी हो गए उन्हें बरामद कर झाड़ग्राम अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने पेलू को मृत घोषित कर दिया। जबकि हालत ज्यादा खराब होने की वजह से सौरभ को मेदिनीपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया लेकिन वहां पहुंचने के पहले ही रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस दोनों शवों को अंत्यपरीक्षण के लिए भेजा है।

दामाद के घर से ससुर का झुलता हुआ शव बरामद

खड़गपुर। खड़गपुर ग्रामीण थाना इलाके के रूपनारायणपुर गांव में एक ससुर का शव उसके दामाद के घर से लटकता हुआ पाया गया। पता चला है कि मृतक का नाम मनोरंजन माहार(53) है वह केशियाड़ी थाना इलाके के आमदा गांव का रहने वाला था। कुछ साल पहले पत्नी व बेटे की मौत हो जाने के बाद से वह अपनी बेटी के घर रुपनारायणपुर में आकर रह रहा था। आज सुबह अचानक उसका शव कमरे से झुलता हुआ पाया गया। घटना की खबर मिलने पर पुलिस इलाके में पहुंची व शव को बरामद कर अंत्यपरीक्षण के लिए खड़गपुर महकमा अस्पताल भेज दिया। मौत की वजह का पता नही चल पाया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment