दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत: जापान को भी पीछे छोड़ा

May 25, 2025 7:37 PM

भारत ने रचा नया इतिहास! देश अब दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है, और इस उपलब्धि के साथ भारत ने जापान को भी पीछे छोड़ दिया है। नीति आयोग के सीईओ बी.वी.आर. सुब्रह्मण्यम ने शनिवार को यह जानकारी साझा की।

उन्होंने कहा, “भारत की आर्थिक वृद्धि अब वैश्विक मंच पर एक नई ऊंचाई पर पहुँच गई है। यह पूरे देशवासियों के लिए गर्व का क्षण है कि भारत अब विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है।”

विशेषज्ञों का मानना है कि भारत की इस तरक्की के पीछे अधोसंरचना विकास, आईटी सेक्टर में विस्तार, विनिर्माण क्षेत्र में नवाचार और वैश्विक मांग में वृद्धि जैसी प्रमुख वजहें हैं।

अब सवाल यह है – क्या भारत 2027 तक तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का लक्ष्य हासिल कर पाएगा?

कई अर्थशास्त्रियों का मानना है कि यदि वर्तमान गति बनी रहती है और भारत वैश्विक चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना करता है, तो यह लक्ष्य भी संभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment