नारी सृष्टिकर्ता की सर्वोत्तम कृति ,  दक्षिण पूर्व रेलवे मजदूर संघ ने खड़गपुर कारखाना में मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

March 13, 2023 5:26 AM

 

मनीषा झा, खड़गपुरः- दक्षिण पूर्व रेलवे मजदूर संघ की खड़गपुर कारखाना की ईकाई ने खड़गपुर कारखाना के डीजल पीओएच कर्मशाला में कार्यरत महिला सहकर्मियों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मिठाई खिलाकर उनका मुंह मीठा किया साथ ही डीजल अनुभाग में कार्यरत कांट्रेक्ट महिला लेबर को साड़ी वितरित कर सम्मानित किया।

 

इस अवसर पर दक्षिण पूर्व रेलवे मजदूर संघ के जोनल उपाध्यक्ष मनीष चंद्र झा, खड़गपुर कारखाना इकाई के कारखाना सचिव पी. के. कुंडु, संगठन मंत्री कौशिक सरकार,खजांची राजेश चौधरी, शाखा अध्यक्ष संतोष कुमार

सिंह, सहायक सचिव प्रकाश रंजन, लोकेश्वर राव तिरूपुराना, सहायक सचिव प्रकाश रंजन, उमा शंकर प्रसाद, नाइजल नाग, के. अशोक कुमार, रुपेश कुमार झा, प्रणव राय, अरुप सिंघा आदि उपस्थित थे।

इसके अलावा सम्मानित अतिथियों में राजभाषा अनुभाग के वेद प्रकाश मिश्र, सीनियर सेक्शन इंजीनियर एन एस मिश्रा, सीनियर सेक्शन इंजीनियर एस. डी. मंडल, सीनियर सेक्शन इंजीनियर बैजयंती माला साहू उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन कौशिक सरकार ने किया।

इस अवसर पर वेद प्रकाश मिश्र ने “यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः” के श्लोकों द्वारा नारी महत्ता के बारे मे बताया। बैजयंती माला साहू ने नारी के धैर्य की सराहना की।
इस अवसर पर कारखाना सचिव पी. के. कुंडु ने महिला सहकर्मियों को बधाई दी तथा उनके अच्छे स्वास्थय की कामना की। जोनल उपाध्यक्ष मनीष चंद्र झा ने कहा कि नारी परमात्मा की सर्वोत्तम कृति है। इसलिए नारी का सम्मान करना प्रत्येक पुरूष का कर्तव्य है। मां, बहन, पत्नी, बेटी, दोस्त या सहकर्मी के रूप में नारी का योगदान अतुलनीय और महत्वपूर्ण है। दक्षिण पूर्व रेलवे मजदूर संघ के लिए मातृशक्ति सर्वदा पूजनीय रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment