सावन महीने के आखिरी सोमवार को भी खड़गपुर में बोल बम की रही गूंज

August 25, 2026 1:06 AM

30 जुलाई से शुरू हुआ सावन का त्यौहार अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। सावन महीने के आखिरी सोमवार को भी खड़गपुर में बोल बम की  गूंज रही।

आज शाम जंवारा पूजा समिति, श्री शीतला माता मंदिर, गाटर पाड़ा की ओर से कांवड़ यात्रा पूजा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने के लिए कांवड़ियों ने आज शाम मंदिर तालाब से गाजे बाजे के साथ जल उठा कर शीतला माता मंदिर में जल अभिषेक किया।

इस अवसर पर खड़गपुर बोल बम कांवरिया सेवा समिति की ओर से मिलनी सिनेमा के निकट शर्बत व भाजपा की ओर से शीतला मंदिर क निकट चाय वितरित किया गया।

इधर केदारनाथ मंदिर कमेटी के ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि 24 अगस्त को होनेवाले प्रसाद वितरण कार्यक्रम अब 30 अगस्त को होगा।

बांग्ला सावन महीने के अंतिम सोमवारी यानी बीते सोमवार को कंसावती नदी से जल लेकर मलंचा के झारेश्वर मंदिर में जलार्पण करने के लिए जेन वाले शिव भक्तों के लिए प्रेम हरि भवन के पास शहर के सबसे बड़े सेवा शिविर मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा।

खड़गपुर बोल बम कांवरिया सेवा समिति के लगातर 14 वर्ष से यह विशाल लंगर का आयोजन किया गया था। इस बार यात्रा में बड़ी बड़ी झांकी और लम्बे लम्बे काँवर को पहली बार इनाम दिया गया जिसकी चर्चा है।
सेवा में 21 प्रकार के स्वादिस्ट व्यंजन का आनंद अलग ही रूप लिए हुआ था। संचालक और प्रबंधक के प्रमुख मनोज कुमार शा  ने बताया कि सेवा और समर्पण ही हमारे समिति का मुख्य उद्देश्य है।विगत 14 वर्षों से निस्वार्थ भगवान शिव की उपासना और सेवा भाव में दिनों दिन बढ़ती जा रही है। इस बार का हमारा कुल बजट 2.5 लाख रुपये था, और करीब 3000 लोगों के लिए व्यवस्था बनाई गई थी, वही खड़गपुर के कुछ सामाजिक लोगों को भी सम्मानित किया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment