पूजा से पहले खड़गपुर नगरपालिका के विभिन्न वार्डों को हुआ करोड़ों का धन आबंटन, वार्ड ए ग्रेड को 10, बी को 8 व सी को मिला 7 लाख रु

September 8, 2021 9:01 PM

✍रघुनाथ प्रसाद साहू 

खड़गपुर। पूजा से पहले खड़गपुर नगरपालिका के विभिन्न वार्डों को विकास कार्यों के लिए धन आबंटन किया गया। खड़गपुर नगरपालिका में हुए बोर्ड मीटिंग में इस संबंध में जानकारी दी गई कि वार्ड ए ग्रेड को 10, बी को 8 व सी को 7 लाख रु का धन आबंटन किया गया। खड़गपुर नगरपालिका के बोर्ड आफ एडमिनिस्ट्रेटर के उपपौरपिता शेख हनीफ ने इस बात की पुष्टि की है कि विकास कार्यों के लिए नगरपालिका के सभी 35 वार्डों को 10, 8 व 7 लाख रु के हिसाब से फंड आबंटित किया गया। करोड़ों के फंड आवंटन से उम्मीद है कि शहर के विकास कार्यों में तेजी आएगी. खड़गपुर प्रेस क्लब के कार्यालय प्रभारी शतदल मांडी का कहना है कि अमूमन बोर्ड मीटिंग की जानकारी दी जाती है पर आज की बैठक की कोई जानकारी नहीं मिली।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment