खड़गपुर के यौन कर्मी  महिलाओं को  टीका लगाया गया घाटाल में भी इसी तर्ज पर टीका दिया जाएगा

May 31, 2021 10:45 PM

मनोज कुमार साह- पश्चिम मिदनापुर जिले के खड़गपुर के कौशल्या स्थित यौन कर्मियों के इलाके के 40 यौन कर्मियों को शनिवार को कोरोना से बचने का टीका दिया गया । प्रशासन की पहल पर आज सुबह प्रशासन के अधिकारी सेक्स वर्कर्स के दरवाजे पर पहुंचे और कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक लगाई गई। स्वयं खड़गपुर    के अनुमंडल पदाधिकारी   अजमल, खड़गपुर अनुमंडल अस्पताल के सुपर कृष्णेंदु मुखेपाध्याय सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौके पर मौजुद रहे। अनुमंडल दंडाधिकारी अजमल ने कहा, जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे विशेष टीकाकरण अभियान की सूची में  यौन कर्मियों को भी शामिल किया गया है। विभिन्न संगठनों के द्वारा दरवाजे पर टीके लगाने का अनुरोध किया गया था। हालांकि प्रशासन की ओर से यह फैसला लिया गया है समाज के वंचित वर्गों के प्रतिनिधि के रूप में उनके प्रति सहानुभूति का हाथ बढ़ाया गया है।  सपना, सुंदरी (बदला हुआ नाम) स्वाभाविक रूप से उनकी आंखों में खुशी के आंसू थे और उन्होंने प्रशासन को धन्यवाद दिया। प्रशासन के एक अधिकारी ने कहा, ‘खड़गपुर के अलावा घाटाला में 25 यौनकर्मी हैं वहा भी इसी तर्ज पर टीका लगाया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment