यूक्रेन में फंसा खड़गपुर का छात्र सकुशल घर लौटा

March 5, 2022 10:07 PM

खड़गपुर। युद्घ के माहौल के बीच यूक्रेन नें फंसा खड़गपुर का रहने वाला प्रवीण कुमार नामक छात्र भारत सरकार की मदद से सकुशल अपने घर लौट आया। घर वापसी पर खुशी जाहिर करते हुए उसने सरकार की तारीफ की। ज्ञात हो कि खड़गपुर शहर के वार्ड 15 का रहने वाला प्रवीण तीन साल पहले मेडिकल की पढ़ाई के लिए यूक्रेन गया हुआ था। बीते दिनों रुस व युक्रेन के बीच युद्घ छिड़ जाने के कारण वह भी बाकी छात्रों की तरह वहां फंस गया। प्रवीण ने बताया की वहां हालात बहुत खराब थी। सभी लोगों को बंकर में रहना पढ़ता था। कुछ समय खामोश रहने के बाद फिर बमबारी व गोलीबारी शुरू हो जाती थी। वह भी चार दिनों तक बंकर में था। फिर भारत सरकार की आपरेशन गंगा के तहत अन्य छात्रों की तरह उसे भी वहां से निकाला गया। दिल्ली पहुंचने के भारत राज्य सरकार अपने खर्चे पर उसे खड़गपुर तक पहुंचाया। जिसके बाद प्रवीण ने केंद्र व राज्य दोनों सरकारों का अभिवादन किया। खड़गपुर पहुंचने पर वार्ड 15 के पार्षद बी.मुरली ने उसका स्वागत किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment