नवजात बच्ची को गोद में ले हिजली अस्पताल में माध्यमिक परीक्षा दी अमृता पुलिस ने की व्यवस्था, मंगलवार को है अंतिम परीक्षा

March 14, 2022 3:11 PM

खड़गपुर। नवजात बच्ची को गोद में ले हिजली अस्पताल में माध्यमिक परीक्षा दी अमृता। ज्ञात हो कि खड़गपुर ग्रामीण थाना के भाकीसोल गांव की रहने वाली साहेबपुर हाई स्कुल की विद्यार्थी अमृता महतो का गोपाली उच्च विद्यालय में सेंटर था। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लगभग 17 वर्षीया अमृता  परीक्षा देने सेंटर जा रही थी तभी रास्ते में लेबर पेन होने पर उसे हिजली अस्पताल ले जाया गया जहां उसने बेटी को जन्म दिया अस्पताल में ही पुलिस ने परीक्षा की व्यवस्था कर दी जिसके बाद वह गणित की परीक्षा दी। ज्ञात हो कि पिछले साल ही अमृता का विवाह सुखदेव महतो से हुआ था। बेटी के जन्म पर सुखदेव व उसके परिवार वाले खुश है। अमृता की आय़ु लगभग 17 साल है। विवाह के बाद भी अमृता पढ़ाई जारी रखी थी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment