महावीर जयंती के अवसर पर खड़गपुर में निकली शोभायात्रा, हुआ शर्बत व फल वितरण 

April 3, 2023 8:24 PM

खड़गपुर। भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव खड़गपुर शहर में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर श्री दिगंबर जैन तेरापंथी समिति, सकल जैन समाज व जैन संघ की ओर से प्रभात फेरी निकाला गया जो कि खरीदा दिगंबर जैन मंदिर से शुरु होकर गिरि मैदान, जयहिंदनगर, प्रेमहरि भवन होते हुए खरीदा जैन धर्मशाला में समाप्त हुआ।

इस अवसर पर लोगों को शर्बत पिलाया गया व चांदमारी अस्पताल में रोगियों को फल वितरित किया गया। दिगंबर जैन मंदिर में भगवान महावीर का झूलन कार्यक्रम ।

इस अवसर पर जैन समाज के लोगों ने पूरे विश्व में भगवान महावीर के बताए रास्ते अहिंसा की जरुरत पर जोर दिया। कार्यक्रम में नीरज जैन, मूलचंद जैन, सरस, संजय चंदन व रीतेश जैन सहित अन्य उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment