मारुति-टोटो में भिड़ंत, बाल बाल बचे यात्री , बोगदा के महावीर पेट्रोल पंप के समीप घटी घटना

November 10, 2022 3:30 AM

खड़गपुर, खड़गपुर शहर के बोगदा महावीर पेट्रोल पंप के समीप मारुति-टोटो में भिड़ंत हो जाने से दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हुई हांलाकि टोटो में सवार यात्री बाल बाल बच गए। जानकारी के मुताबिक टोटो पुरातन बाजार की ओर से खड़गपुर वर्कशाप कुल पांच यात्री को लेकर आ रहा था तभी उसी दिशा से बांकुडा से बोगदा आ रहे मारुति कार से भिड़ंत हो गई।

टोटो चालक रघुनाथ सोनार का कहना है कि मारुति तेज गति से उसे ओवरटेक कर जा रहा था तभी विपरीत दिशा से तेज गति से आ रही मोटरसाईकिल को देख बांई ओर मारुति दबा दिया जिससे टोटो अनियंत्रित होकर मारुति के पीछे धक्का मार दिया हांलाकि टोटो ज्यादा क्षतिग्रस्त हुआ उसके सामने का भाग टूट गया। घटना के बाद खड़गपुर शहर थाना पुलिस वाहनों को जब्त कर खड़गपुर शहर थाना लाकर मामले की जांच में जुट गई। मारुति वैन चालक का कहना है कि सामने से अचानक मोटरसाईकिल के आने से उक्त घटना घटी। टोटो चालक खड़गपुर शहर के पांचपीर माठ इलाके का रहने वाला है जबकि मारुति वैन चालक सिद्धार्थ बेरा अपने नानी को लेने खड़गपुर स्टेशन आ रहा था पता चला है कि नानी वेल्लूर से इलाज करा ट्रेन से लौट रही थी घटना के बाद वह दूसरे वाहन से बांकुड़ा घर गई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment