






खड़गपुर नगर पालिका में नो-कॉन्फिडेंस मोशन को लेकर सोमवार को होने वाली बैठक को लेकरलोगों में उत्सुकता बनी हुई है। ज्ञात हो कि बीते दिनों पार्षद प्रदीप सरकार (ऋतव्रत पंथी) की अगुवाई में 15 पार्षदों ने नो-कॉन्फिडेंस मोशन लाया था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि खड़गपुर नगर पालिका सेवा देने में विफल रही है। नियम के मुताबिक चेयरपर्सन कल्याणी घोष ने तय समय में नो-कॉन्फिडेंस मीटिंग नहीं बुलाई। इसलिए, वाइस चेयरमैन तैमूर अली खान ने कानून के मुताबिक नो-कॉन्फिडेंस मीटिंग बुलाई है, और मीटिंग के लिए लेटर सभी पार्षदों तक पहुंच चुका है।


भाजपा वेट एंड वॉच की नीति में

बैठक मैं शामिल होने को लेकर सवाल पूछे जाने पर भाजपा पार्षद अभिषेक अग्रवाल ने kgp news को कहा कि पार्टी की ओर से अभी तक कोई निर्देश नहीं आया है।
नो कॉन्फिडेंस मोशन लाने के बाद भाजपा पार्षदों ने नो कॉन्फिडेंस मोशन लाने वाले पार्षदों के आईडेंटिटी व हितों के मामलों में नियमों के उल्लंघन का हवाला देकर जांच की मांग को लेकर चेयरपर्सन को ज्ञापन सौंप मोशन समर्थक पार्षदों को बैक फुट मिलने की कवायद जरूर की है।
पार्षद बिष्णु बहादुर कामी (मधु) ने कहा कि संविधान के मुताबिक नो-कॉन्फिडेंस मोशन लाया जा सकता है, नो-कॉन्फिडेंस मीटिंग में जिन पर पार्षद विश्वास दखाएंगे वह बना रहेगा, इसमें दिक्कत क्या है?
इस बीच, मेयर कल्याणी घोष ने नो-कॉन्फिडेंस मोशन के खिलाफ हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। पता चला है कि अगर सब कुछ ठीक रहा तो सोमवार दपहर नगर पालिका में नो-कॉन्फिडेंस मोशन होगा। यह देखना बाकी है कि पार्षद किसे मेयर चुनते हैं। वैसे बातचीत करने पर नो कॉन्फिडेंस मोशन लाने वाले पार्षदों में भी कॉन्फिडेंस की कमी नजर आ रही है। या तो की कुल 35 सीटों वाली नगर पालिका में कल 15 पार्षदों ने नो कॉन्फिडेंस मोशन पर हस्ताक्षर किए हैं।









