बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोप में सौतेला पिता गिरफ्तार

November 9, 2021 2:48 PM

खड़गपुर। 8 वर्षीय बच्चीके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने मोहन राय(36) नामक उसके सौतेले बाप को गिरफ्तार किया। घटना खड़गपुर शहर के वार्ड नंबर 18 के कालीनगर बस्ती इलाके की है। पता चला है कि पहली पत्नी की मौत के बाद मोहन ने गीतादेवी नामक महिला से शादी कर ली जिसकी पहले से एक बेटी थी। फिर तीनों टाउन हाल के समीप कालीनगर नामक रेल  बस्ती में रहते  थे। जानकारी के मुताबिक गीता देवी की अनुपस्थिति में मोहन अपनी बेटी के साथ कुकर्म करता था व किसी को बताने पर उसे घर से निकाल देने की धमकी देता था। इधर पीड़िता ने उसकी बात न मानते हुए अपनी मां को सारी बातें बता दी। पहले तो गीता देवी अपनी बेटी की बातें सुनकर बहुत रोई व फिर बाद में मां बेटी दोनों ने मदद के लिए पुलिस का दरवाजा खटखटाया। शिकायत के आधार पर खड़गपुर टाउन थाना पुलिस ने अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार किया। एएसपी खड़गपुर  राणा मुखोपाध्याय ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है व मामले की जांच चल रही है‍। ज्ञात हो कि अभी हाल ही में एक 15 वर्षीय गूंगी बहरी नाबालिगा के साथ भी दुष्कर्म का मामला सामने आया था जिसमें पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया था व अब दुष्कर्म का दूसरा मामला सामने आने से शहर के लोगों में आक्रोश है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment