इंदा मोबाईल छिनताई मामले में दूसरा आऱोपी भी गिरफ्तार कर भेजे गए जेल, मोबाईल जब्त    

May 1, 2022 7:03 AM

खड़गपुर, इंदा मोबाईल छिनताई मामले में दूसरा आऱोपी मेदिनीपुर शहर के नजरगंज के रहने वाले शुभजित राणा को खड़गपुर के लालडांगा के समीप से गिरफ्तार कर शनिवार को खड़गपुर महकमा अदालत में पेश करने पर उसे जेल हिरासत में भेज दिया गया उसके पास से छिनताई की हुई छात्रा की मोबाईल भी जब्त की गई है ज्ञात हो कि शुभजीत ने ही छात्रा की मोबाईल को झपटा था जबकि स्कुटी चलाने वाले आऱोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। ज्ञात हो कि मंगलवार की शाम सात बजे इंदा कालेज के समीप कक्षा बारहवीं की छात्रा जब अपने मित्र की बर्थडे पार्टी में शामिल होने  रही थी तभी ओटी रोड में डोमिनोज के पास स्कुटी में सवार दो युवकों ने छिनताई की घटना को अंजाम दिया व युवती के हाथ से मोबाईल फोन ले कर भाग गया घटना में युवती जख्मी भी हो गई थी बाद में शिकायत दर्ज करने पर पुलिस अभियान चला 24 घंटे के भीतर आऱोपी विशाल पांडा को मेदिनीपुर जज कोर्ट के समीप कामारपाड़ा से विशाल को गिरफ्तार कर स्कुटी को जब्त किया था।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment