मतदान करने गई वृद्धा खुद को ‘मृत’ पाई, नहीं कर सकी मतदान, लौटी घर, अग्नि, जून का जीत का दावा, देब ने समर्थकों संग खेले अबीर

May 25, 2024 9:33 PM

 

खड़गपुर, खड़गपुर सदर विधानसभा के 260 नंबर बूथ जो कि सेरसा स्टेडियम में थी वहां सुबह लगभग नौ बजे 77 वर्षीय वृद्धा मतदान करने पहुंची तो मतदान कर्मियों ने बताया कि उसका नाम डिलीट हो चुका है व वह मृत घोषित हो चुकी है।

इसलिए मतदान कर सकती है वोटर कार्ड व आधार कार्ड लेकर पहुंची लक्ष्मी आखिरकार मतदान नहीं कर पाई व निराश घर लौट आई लक्ष्मी का कहना है कि बीते चुनाव में भी वह मतदान की थी फिर आखिर उसेकिसने कैसे मृत घोषित कर दिया वह खुद भी नहीं जानती.

 

इधर जून मेदिनीपुर शहर में ही दिखी मंदिर में पूजा कर कई बूथों में गई जहां पोलिंग एजेंट को लेकर या ईवीएम मशीन को लेकर नाराज दिखी बाद में आराम के मूड में आइसक्रीम खाती दिखी। जून जहां 200 फीसदी अपनी जीत का दावा किया वहीं अग्निमित्रा ने हजार फीसदी जीत को सुनिश्चित बताया।

हिरण ने चुनाव को प्रहसन बता पुलिस के साथ केंद्रीय बल के जवानों को भी आड़े हाथों लिया व कहा कि जवानों का समर्थन ना मिलने के कारण टीएमसी के गुंडो ने मनमानी की व केशपुर मे वह कई जगह पर वे एजेंट नहीं दे पाए।

इधर मतदान खत्म होने के डेढ़ घंटे पहले ही देब को समर्थकों ने अबीर लगाया देब अपनी जीत के प्रति आश्वस्त दिखे व कहा कि लोगों ने स्वतः स्फूर्त मतदान किया। उन्होने हिरण के आरोपों को नाटक करार दिया.

 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment