नीमपुरा में वृद्ध की लाश फंदे में लटकती मिली, अनियंत्रित ट्रक ने बैरिकेड में धक्का मारी

December 5, 2023 9:35 PM

खड़गपुर नगरपालिका के वार्ड 12 में धीरेन महतो नामक 63 वर्षीय वृद्ध की लाश फंदे से लटकती मिली। जानकारी के मुताबिक विद्यासागरपुर लेप्रोसी कालोनी के रहने वाले धीरेन प्रतिदिन मार्निंग वाक में जाता था.

कल भी तड़के घर से निकला था लेकिन पड़ोस के लोगों ने घर से लगभग 100 मीटर दूर एक मांस विक्रेता के दुकान के बांश से लटकते देखा तो घऱ वालों को खबर दी जिसके बाद नीमपुरा टीओपी में खबर दी गई।

खड़गपुर शहर थाना पुलिस शव को बरामद कर मामले की जांच कर रही है लोगो का कहना है कि वृद्ध पारिवारिक विवाद के कारण मानसिक अवसाद में था

fryer

जिसके कारण उक्त घटना घटी। पता चला है कि वृद्ध के पत्नी के दो बेटे है व दो बेटियां है विवाह के बाद एक बेटी मायके में ही रह रही है। घटना से इलाके में शोक व्याप्त है।

 

अनियंत्रित ट्रक ने बैरियर में धक्का मारी

एनएच 60 मकरामपुर में बैरियर तोड़ दुर्घटनाग्रस्त  हुई ट्रक उड़ीसा से खड़गपुर की ओऱ आ रही सुबह साढ़े आठ बजे घटी। ट्रक में माल लदा था पुलिस मामले की जांच कर रही है किसी के हताहत की कोई खबर नहीं है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment