मामा घर घूमने गई 14 वर्षीय लड़की लापता, थाना के समक्ष प्रदर्शन

January 5, 2021 9:49 PM

खड़गपुर। मामा घर घुमने आई 14 वर्षीय किशोरी मामा के घर से ही लापता हो गई। लड़की के परिवार वालों ने पुलिस पर लड़की की तलाश करने में लापरवाही का आरोप लगा आज थाने के समक्ष हाथों में पोस्टर लिए प्रदर्शन किया। घटना पश्चिम मेदिनीपुर जिले के जोड़ागेड़िया थाना इलाके की है। ज्ञात हो कि पश्चिम मेदिनीपुर जिले के दासपुर की रहने वाली लड़की बीते दिसंबर महीने में बेल्दा के सिउड़ी में अपने मामा के घर घुमने आई हुई थी व फिर 2 जनवरी को वह अचानक लापता हो गई। बहुत खोजबीन के बाद भी उसका कहीं पता ना चलने पर परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के चार दिन बीत जाने पर भी लड़की का कुछ पता ना चलने पर परिवार वालों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप आज जोड़ागेड़िया थाने के समक्ष प्रदर्शन किया। इस मामले में पुलिस का कहना है कि लड़की की तलाश जारी है जल्द ही उसका पता लग जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment