आदिवासी महिला की हत्या मामले में एक शख्स गिरफ्तार

January 13, 2021 4:51 PM

खड़गपुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिले के डेबरा थाना के बारुनिया गांव की रहने वाली आदिवासी महिला की हत्या के आरोप में पुलिस ने शैल दियासी नामक एक मध्यम वर्षीय शख्स को गिरफ्तार किया। उक्त बात की जानकारी आज जिले के एसपी दीनेश कुमार ने प्रेसमीट कर दी। ज्ञात हो कि बीते शनिवार को बारुनिया गांव में ही घर से कुछ दुर पर महिला का शव बरामद हुआ था। खबर मिलने पर पुलिस शव को अंत्यपरीक्षण के लिए ले गई। उस मामले में भाजपा ने दावा किया था कि वह महिला उनकी कार्यकर्ता थी व दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या हुई। बाद में भाजपा नेत्री अग्निमित्रा पाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। इधर एसपी ने मामले पर बात करते हुए बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक महिला के साथ दुष्कर्म जैसी घटना की पुष्टि नही हुई है पुलिस शुरुआती जांच में निजी दुश्मनी के कारण हत्या का मामला मानकर एक शख्स को गिरफ्तार किया है उससे पुछताछ की जा रही है। एसपी ने बताया कि अदालत में पेश किए जाने के बाद पुलिस आरोपी को हिफाजत में लेने की मांग करेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

1 thought on “आदिवासी महिला की हत्या मामले में एक शख्स गिरफ्तार”

Leave a Comment