पत्नी की हत्या के शक में सिविक वालेंटियर व उसके परिवार वाले गिरफ्तार

February 18, 2022 5:25 PM

खड़गपुर। पत्नी की हत्या करने के आशंका में सुरजीत माईति नामक सिविक वालेंटियर व उसके माता-पिता को पुलिस गिरफ्तार कर थाना ले गई। घटना पश्चिम मेदिनीपुर जिले के सबंग थाना इलाके के सलगेड़िया की है। मृतका का नाम नीलीमा माईति(33) है।

जानकारी के मुताबिक 10 साल पहले नीलिमा का विवाह सलगेड़िया के सुरजीत के साथ हुआ था। दोनों का सात वर्ष का एक बेटा भी है। निलीमा के पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि सुरजीत का कई अन्य महिलाओं के साथ अवैध संबंध था। जिसका विरोध करने पर सुरजीत निलीमा को शारीरिक व मानसिक रुप से प्रताड़ित करता था। नीलीमा के पिता का कहना है कि सुरजीत व उसके परिवार ने निलीमा की हत्या कर उसे फंदे से लटका दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस इलाके में पहुंची व शव को बरामद कर अंत्यपरीक्षण के लिए ले गई। इधर शिकायत के आधार पर पुलिस सुरजीत व उसके माता-पिता को पुछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment