देह व्यवसाय चलाने के आरोप में होटल मालकिन व ग्राहक गिरफ्तार, पांच युवतियां भी बरामद

November 28, 2021 12:12 PM

खड़गपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 6 पर खड़गपुर ग्रामीण थाना के नानका गांव इलाके में स्थित एक होटल में रेड मार पुलिस ने सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में होटल की मालिक सबिना खातून को गिरफ्तार किया। वहीं मौके से 5 युवतियों को भी बरामद किया। साथ ही एक ग्राहक को भी गिरफ्तार किया गया। ज्ञात हो कि कुछ महीने पहले भी खड़गपुर ग्रामीण थाना पुलिस ने उसी होटल में छापा मार देह व्यवसाय के व्यापार में लिप्त कई युवतियों को बरामद किया था। अब दोबारा उसी होटल में रेड मार पुलिस ने फिर से उसके मालिक को गिरफ्तार किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment