सुभाषपल्ली की महिला ने फांसी लगा की आत्महत्या, एयरफोर्स अधिकारी का शव क्वार्टर से बरामद, हरियाणा का रहने वाला था अधिकारी

May 17, 2023 9:12 PM

खड़गपुर, सुभाषपल्ली वार्ड 7 की रहने वाली महिला शर्मिला सिंह(24) का शव पुलिस ने उसके आवास से फांसी में झूलती अवस्था में बरामद की। पता चला है कि शर्मिला का प्रेम विवाह इंदा के रहने वाले तन्मय सिंह से हुआ था दोनों का एक बेटा भी है शादी के बाद पति ने भी फांसी लगा आत्महत्या कर लिया था जबकि शर्मिला की मां प्रतिमा ने भी लगा आत्महत्या कर ली थी। शर्मिला के पिता बच्चू कुंडु रेल कर्मी है व नीमपुरा थ्रू यार्ड में कार्यरत है।

पिता का कहना है कि वह दोपहर में बेटी से बात कर ड्यूटी गया था बाद में पता चला कि उसने आत्महत्या की है घटना के बाद परिजन शर्मिला के एकमात्र बेटे को खोज रहे थे बाद में पता चला कि शर्मिला ने ही बेटे को अपने ससुराल इंदा में छोड़ आई थी जिसके बाद उसने उक्त घटना को अंजाम दिया। शर्मिला की बहन घटना से शोकग्रस्त है। पुलिस मामले की जांच मे जुटी है.

एयरफोर्स अधिकारी का शव क्वार्टर से बरामद, हरियाणा का रहने वाला था अधिकारी
कलाईकुंडा एयरफोर्स के मास्टर वारंट अधिकारी एस.एस यादव (56) का शव फांसी के फंदे में उसके क्वार्टर में लटकते हुए मिला। पुलिस का कहना है कि शव को बरामद कर मेदिनीपुर मेडिकल कालेज में अंत्यपरीक्षण करा परिजन को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया है व मामले की जांच में जुटी है पुलिस रहस्यमय मौत का मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही है पता चला है कि मृतक अधिकारी मूलतः हरियाणा का रहने वाला था।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment