इंदा आनंदनगर में छिनताई हुई सुजाता की हार बरामद, सांजवाल के नासिर खान के घर से मिली हार

August 6, 2022 10:22 PM

 

खड़गपुर म्यूनिसिपालिटी के वार्ड संख्या 2 ,आनंदनगर फकीर मोहाल्ला के स्वास्थ केंद्र के निकट सुजाता बेहरा नामक महिला से छिनताई हुई हार पुलिस ने बरामद कर ली है।

नज्ञात हो कि सांजवाल के रहने वाले युवक नासीर खान से गिरफ्तार कर पूछताछ करने के बाद पुलिस को हार मिलने में कामयाबी मिली। पुलिस का कहना है कि हार नासिर के घर से ही जब्त की गई। ज्ञात हो कि 22 जुलाई को सुजाता अपने 2 वर्षीय बच्ची को गोद में लिए रोज की तरह टहल रही थी , थोड़ी ही दूरी पर 2 लड़के  बाइक लिए खडे़  थे .

अचानक दोनो लड़के नजदीक आए और महिला की गोद से बच्ची को फेंक उसके गले से सोने की चेन छीनी और भाग खडे़  हुए . महिला चोर -चोर का आवाज लगाती रह गई  और उचक्के बाईक से फरार हो गए . चोर-चोर का शोर सुन आस पास के लोग दौड़ते आए तो सही पर हासिल कुछ न हुआ सूचना पाकर पुलिस घठनास्थल के पास के घर की CCTV की जांच कर सांजवाल के युवक को गिरफ्तार किया था। फिलहाल नासिर खान जेल हिरासत में है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment