राज्य में जल्द शुरू हो सकते हैं प्राइमरी व मिडिल स्कूल

December 1, 2021 7:22 AM

खड़गपुर। अगर दिसंबर महीने तक जिले व राज्य में कोरोना की स्थिति काबू में रही तो आने वाले जनवरी महीने से प्राइमरी व उच्च प्राइमरी के क्लास भी शुरू कर दिए जाएंगे। सूत्रों के हवाले से ऐसी जानकारी प्राप्त हुई है। ज्ञात हो कि कोरोना की स्थिति नियंत्रण में रहने की वजह से बीते 16 नवंबर से बंगाल में स्कूल खुल गए हैं लेकिन अभी सिर्फ 9वीं से लेकर 12वीं तक की ही पढ़ाई स्कुलों में हो रही है। जबकि 1 से लेकर आठवीं तक के बच्चे अभी भी ऑनलाइन के माध्यम से पढ़ाई कर रहे है। इधर लगातार अब सरकार के ऊपर दबाव बनाया जा रहा है कि वह प्राइमरी के क्लास भी जल्द शुरू करवाए। इसके लिए प्रशासन ने सभी जिलों के डीएम को पत्र लिख उनको यह सुनिश्चित करने को कहा कि उनके इलाके के स्कुलों में मिड डे मील की व्यवस्था ठीक-ठाक शुरू करने की हालत में है या नहीं यह पता कर रिपोर्ट जल्द से जल्द सौंपा जाए व अगर कुछ खामियां रहने पर उसे ठीक किया जाए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment