बलात्कार के आरोपी युवक को 4 दिनों की पुलिस हिरासत, ट्रेन से कट जाने से वृद्धा की मौत

November 11, 2022 5:58 AM

 

पश्चिम मेदिनीपुर जिले के पिंगला इलाके से आई फिर एक बलात्कार की खबर .एक युवक निमंत्रण देने आकर घर पर युवती को अकेली पा बलात्कार किया. घर लौटकर जब युवती की मां अपनी बेटी को लहूलुहान हाल में देखी अविलंब उसे मेदिनीपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाई एवं पिंगला थाना में अहमदुल्लाह खान के नाम पर शिकायत दर्ज करवाई .

पुलिस युवक को गिरफ्तार कर मेदिनीपुर अदालत में पेश की जहां युवक को 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है . मिली जानकारी अनुसार युवक जिले के पिंगला थाना के खिराई अंचल अंतर्गत घोडामारा इलाके का वासी है. जहां यह घटना घटी है .युवक इलाके में किसी के भी घर पर आयोजन होने पर निमंत्रण देने का काम करता था . इसी क्रम में किसी आयोजन के निमंत्रण देने के सिलसिले में मंगलवार शाम को युवती के घर गया था और युवती को अकेली पा मौके के फायदा लेते हुए जघन्य घटना को अंजाम दे दिया .
फिलहाल यह घटना लोगों के आलोचना का केन्द्रीय विषय बना हुआ है कि कैसे बीते साल भर में पिंगला में बलात्कार की 3-4 घटनाएं , साथ ही जिले भर में बलात्कार की 10-12 घटनाएं घट गई . जबकि हर तरफ ही पुलिस की तत्परता पूरी है फिर भी क्यों जारी है ऐसी जघन्य कृत्य ? यह सवाल सबके ज़ुबान पर है.

ट्रेन से कट जाने से वृद्धा की मौत

ट्रेन से कट जाने से वृद्धा की मौत हो गई जानकारी के अनुसार बेलदा थाना के केशियाड़ी मोड़ रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से शंकरी सिंह नामक 65 वर्षीय वृद्धा की मौत हो गई पता चला है कि वृद्धा पूर्व मेदिनीपुर जिले के कांथी इलाके की रहने वाली थी वह यहां अपने बेटी दामाद के घर घूमने आई थी तभी उक्त घटना घटी खड़गपुर जीआरपी शव को बरामद कर  अंत्यपरीक्षण करा परिजनों को सौंप दिया है

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment