




आज राज्य के सभी पुलिस स्टेशनों में साइबर हेल्प सेंटर और महिला सुरक्षा केंद्र का उद्घाटन राज्य के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने वर्चुअली किया।



मुख्यमंत्री ने नवान्न से कार्यक्रमका उद्घाटन करते हुए कहा कि साइबर क्राइम महामारी का रूप ले चुका है कई लोग सामाजिक भत्ते के लिए बैंक अकाउंट देते हैं उसमें भी साइबर अपराधी अकाउंट को हैक कर पैसे ले ले रहे हैं जो की चिंता का विषय है। उनके जनता का दरबार कार्यक्रम में भी कई ग्रामीण लोग इस तरह की शिकायत लेकर आए थे वह चाहते हैं कि केंद्र व राज्य सरकार मिलकर इस पर कार्य करें। महिलाओं की समस्या का निदान करने के लिए राज्य के सभी थानों में महिला हेल्थ टेस्ट का स्थापना किया गया है व दुर्गा वाहिनी का गठन किया गया है ताकि महिलाओं को तुरंत न्याय मिल सके।

कार्यक्रम के उद्घाटन के दौरान पश्चिम मेदिनीपुर जिले की SP पापिया सुल्ताना, खड़गपुर की एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ़ पुलिस बुशरा बानो , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) उत्तम घोष, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (खड़गपुर) सिद्धार्थ सिंह, डीएसपी, खड़गपुर टाउन थाना के प्रभारी जयंत माझी, खड़गपुर हिजली थाना के प्रभारी साकी बारिक सहित कई पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। इसी के साथ खड़गपुर लोकल थाना में भी महिला सहायता केंद्र और साइबर सहायता केंद्र का उद्घाटन किया गया।
खड़गपुर टाउन पुलिस स्टेशन के साइबर हेल्प सेंटर का नंबर-
पुलिस की ओर से जारी हेल्प डेस्क में साइबर अपराध संबंधी शिकायतों के लिए अधिकारियों के संपर्क नंबर भी जारी किए गए हैं। इनमें PSI अबीर सरकार (8513972973), सुदीप कर (9064135617),
खड़गपुर लोकल था ना साइबर सेल नंबर psi सुषांत सिंह (8001794031), सिबाराम डे (8653991500) तथा देबिका महापात्र (9564165412) शामिल हैं।






