खड़गपुर सदर सीट से भाजपा प्रत्याशी को लेकर क्या खत्म होगा रहस्य, मुनमुन, दिलीप सहित कई नामों को लेकर अटकलें जारी

March 9, 2021 8:46 PM

खड़गपुर। खड़गपुर सदर सीट से भाजपा प्रत्याशी को लेकर क्या बुधवार को  खत्म होगा रहस्य यह देखना बाकी है।मुनमुन, दिलीप सहित कई नामों को लेकर अटकलें जारी है ।पार्टी पद छोड़ने की घोषणा के बाद से तृणमूल के दिग्गज नेता देबाशीष चौधरी उर्फ मुनमुन दा के बीजेपी में आने की अटकलें तेज हो गई है। ऐसा कयास लगाई जा रहा है कि 10 मार्च को मुनमुन दा भाजपा में शामिल हो सकते है। ज्ञात हो कि भाजपा ने प्रथम दो चरणों के चुनाव के लिए 58 सीटों में से 57 सीटों के उम्मीदवार की घोषणा कि लेकिन खड़गपुर सदर सीट के उम्मीदवार की घोषणा अब तक नही हुई। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि मुनमुन दा के बीजेपी में शामिल होने के बाद खड़गपुर सदर सीट से भाजपा उन्हें ही चुनावी मैदान में उतारने की तैयारी कर रही है। यदि ऐसा होता है तो मुनमुन दा को प्रदीप सरकार के खिलाफ चुनाव लड़नी होगी जोकि दोनों के लिए आसान नही होगा। ज्ञात हो कि दो साल पहले हुए उपचुनाव में तृणमूल ने प्रदीप सरकार जैसे मजबुत प्रार्थी को चुनाव में उतारकर खड़गपुर सदर सीट भाजपा के हाथों से छीन ली थी लेकिन अब भाजपा मुनमुन दा को चुनाव में लाकर दोबारा खड़गपुर सदर सीट जीतने की कोशिश करेगी। इधर सुत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा में शामिल होने से मुनमुन को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था मिल सकता है । प््रत्याशी  के  बारे में दिलीप  का कहना है समय में सब हो  जाएगा इधर मुनमुन के मन में क्या चल रहा है बुधवार को उसके मां के कार्यक्रम के बाद पता चल पाएगा। ज्ञात हो कि भाजपा की सीसी की बैैठक बुधवार की सुबह दिल्ली में हो रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment